फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रिश्वतखोरी के मामले में एक दिन के रिमांड पर पटवारी

Sat, 22 Nov 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटाे संख्या:85- कनीना में बंद पटवारी कार्यालय---स्रोत- कस्बावासी
विज्ञापन
कनीना। कनीना क्षेत्र में रिश्वतखोरी के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार किए गए पटवारी विक्रम सिंह को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहीं नामजद कंप्यूटर ऑपरेटर विजय अभी फरार चल रहा है।
विज्ञापन

इस मामले में जांच पूरी होने के बाद और नए खुलासे भी हो सकते हैं। वहीं अदालत ने मामले की जांच को आगे बढ़ाने के लिए एक दिन का पुलिस रिमांड पर भेज दिया। एसीबी जांच अधिकारी जाकिर हुसैन ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान आरोपी पटवारी के घर और कार्यालय दफ्तर की विस्तृत तलाशी ली गई।
टीम की ओर से पटवारी के दफ्तर तलाशी के दौरान टीम को 1750 रुपये की अतिरिक्त नकदी, शिकायत से जुड़े कागजात और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। अधिकारी के अनुसार सभी मिले हुए दस्तावेजों की कानूनी जांच की जा रही है, जिससे भ्रष्टाचार के संभावित अन्य पहलुओं का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन

-
यह है पूरा मामला
एंटी करप्शन ब्यूरो गुरुग्राम ने गांव रामबास निवासी अमनदीप सिंह की लिखित शिकायत पर कार्रवाई की थी।अमनदीप ने बताया कि वर्ष 2024 में उसके पिता ने इंडिया शेल्टर बैंक, नीमराना से मकान लोन लिया था जो अब पूरा चुका दिया गया है। इसे राजस्व रिकॉर्ड से हटवाने के लिए वह एनओसी लेकर पटवारी विक्रम सिंह के पास गया, जहां उससे 22500 रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता द्वारा कंप्यूटर ऑपरेटर विजय ने दो हजार रुपये फोन पे के माध्यम से लिए थे। शिकायत मिलने के बाद ब्यूरो की टीम ने वीरवार को पहली किश्त के रूप में 10 हजार रुपये की रिश्व सहित पटवारी को काबू किया था। एंटी करप्शन ब्यूरो का कहना है कि जांच जारी है और यदि इस प्रकरण में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता पाई जाती है, तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें