फोटो 7पटीकरा के आंबेडकर भवन में मौजूद लोग।स्रोत समिति
- फोटो : संवाद
नारनौल। स्लम जागृति समिति के तत्वावधान में संविधान दिवस पर आंबेडकर भवन पटीकरा में आयोजित कार्यक्रम में हस्ती देवी जन कल्याणार्थ समिति की अध्यक्षा डॉ. पवित्रा राव व मास्टर ओमप्रकाश छापड़ा ने भीमराव आंबेडकर के जीवन के बारे में बताया। डॉ. पवित्रा राव ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और रोटी के बैंक के लिए राशन दिया। साथ ही डिजिटल लाइब्रेरी के लिए कंप्यूटर भी भेंट किए। इस मौके पर बलवंत सिंह, राजकुमार जेई, दारा सिंह, सरपंच रीना देवी, राजू सिरोही, मनोज यादव, दीपक खनगवाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे। संवाद