फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ग्रामीण क्षेत्र से आए मरीज बिना उपचार निराश लौटे

विज्ञापन
फोटो संख्या:52- ​रीना, बुचावास
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर स्थित नागरिक अस्पताल में शनिवार को डॉक्टरों ने वर्क सस्पेंड रखा और उपचार की आस लेकर पहुंचे मरीजों को निराश लौटना पड़ा। शनिवार को केवल एक्स-रे सुविधा ही चालू रही जबकि अन्य किसी प्रकार की जांच की गई। वहीं, मरीजों को ओपीडी पर आते ही डॉक्टरों के हड़ताल की सूचना मिलते ही उनके चेहरे लटक गए। इसके अलावा अस्पताल में 120 मरीजों को दवाएं दी गई।
विज्ञापन

बॉक्स
गांव गोमला से यहां पर उपचार के लिए आया था। अब ओपीडी काउंटर पर डॉक्टरों की हड़ताल का पता चला। मुझे पांच दिन से बुखार व जुकाम है। अब निजी अस्पताल में दवा लेनी पड़ेगी।-शंकर, निवासी गांव गोमला
बॉक्स
मुझे पेट संबंधी दिक्कत हो रही है और मैं बुचावास से आज इलाज के लिए आई थी। हड़ताल के कारण उपचार नहीं हो पाया है और अब सोमवार को अस्पताल में जांच करानी पड़ेगी।-रीना, गांव बूचावास
विज्ञापन

बॉक्स
मेरी बहन गर्भवती है और पेट शाम से हल्का दर्द हो रहा है। इसकी जांच कराने के लिए बास मोहल्ला से आई हूं। अब चिकित्सक न होने के कारण बिना उपचार के ही वापस लौटना पड़ रहा है।- दीपिका, गांव बूचावास
बॉक्स
मुझे एक सप्ताह से बुखार और जुकाम हो रहा है। इससे काफी परेशानी हो रही है। अब कक्ष में गया तो चिकित्सक ही नहीं मिले। अब केवल दवा लेकर लौटना पड़ा।- भागीरथ, निवासी अनाज मंडी महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:52- रीना, बुचावास

फोटो संख्या:52- रीना, बुचावास

फोटो संख्या:52- रीना, बुचावास

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें