फोटो संख्या:61- बस स्टैंड के सामने बदहाल मार्ग पर पेचवर्क नपा कर्मचारी ---संवाद
- फोटो : राम मंदिर में विराजमान रामलला का विग्रह
महेंद्रगढ़। मुख्य बदहाल सड़कों पर पैचवर्क का काम शुरू हो गया है। बुधवार रात को नागरिक अस्पताल मार्ग व बस स्टैंड मार्ग का पैचवर्क शुरू कराया गया। नगर पालिका की ओर से शहर में विभिन्न बदहाल मार्गाें को सुधारने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
एक वर्ष से शहर की मुख्य सड़कें बदहाल हो चुके हैं। बदहाल मुख्य मार्गों से राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिक अस्पताल के सामने, गोशाला रोड, सिनेमा रोड, आईटीआई रोड, डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक, बस स्टैंड रोड, ऑटो मार्केट रोड बदहाल अवस्था में है।
नगर पालिका की ओर से बदहाल मार्ग का सुधारने के लिए करीब 25 लाख रुपये का वर्क ऑर्डर जारी किया हुआ है। बुधवार को नगारिक अस्पताल मार्ग व आईटीआई से बस स्टैंड तक टूटे मार्ग पर तारकोल बैस का पैचवर्क किया गया।
- वर्जन:
नगर पालिका की ओर से नागरिक अस्पताल मार्ग व आईटीआई से बस स्टैंड मार्ग तक तारकोल बैच पर पैचवर्क किया गया है। शहर में मुख्य बदहाल सड़कों का जल्द ही सभी पैचवर्क कर दिया गया है। -रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़