नारनौल। रेवाड़ी-भिवानी रेलखंड के मध्य किशनगढ़ बालावास स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के लिए रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि भिवानी-रेवाड़ी रेलसेवा 21 दिसंबर को (एक ट्रिप) रद्द रहेगी। रेवाड़ी-हिसार रेलसेवा 20 दिसंबर को (एक ट्रिप) रद्द रहेगी। हिसार-रेवाड़ी रेलसेवा 21 दिसंबर को (एक ट्रिप) रद्द रहेगी। वहीं रेवाड़ी-बठिंडा रेलसेवा 21 दिसंबर को (एक ट्रिप) रेवाड़ी के स्थान पर भिवानी से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा रेवाड़ी-भिवानी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। संवाद