फोटो संख्या:59- हुड्डा पार्क में सिंचाई विभाग महेंद्रगढ़ शाखा के नवनिवयुक्त कार्यकारिणी शपथ लेत
महेंद्रगढ़। हुड्डा पार्क में हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन जिला कमेटी महेंद्रगढ़ की सिंचाई विभाग शाखा व जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कनीना का त्रिवार्षिक चुनाव करवाया गया। चुनाव पर्यवेक्षक जिला चेयरमैन कौशल यादव, जिला प्रधान सुनील यादव, जिला सचिव विजेंद्र शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार की देखरेख में चुनाव सर्व सहमति से संपन्न हुआ।
सिंचाई विभाग शाखा महेंद्रगढ़ प्रधान के लिए परमबीर सिंह को सर्व सम्मति से चुना गया। सचिव आदित्य कौशिक, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार, वरिष्ठ उपप्रधान मंजीत कुमार, उप प्रधान बस्तीराम, सह सचिव सुरेश कुमार, ऑडिटर राजेंद्र को सर्वसम्मति से चुना गया। वहीं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग शाखा कनीना के ब्रांच प्रधान की जिम्मेदारी नरेंद्र सिंह को सौंपी गई। ब्रांच सचिव नवीन कुमार, कोषाध्यक्ष सूबे सिंह, उप प्रधान सतीश कुमार मुंडिया खेड़ा, ऑडिटर प्रदीप कुमार, प्रचार सचिव सचिन रंगा, सह सचिव पूर्ण सिंह तथा संगठन सचिव के रूप में दीपक कुमार को चुना गया। महेंद्रगढ़ नवनियुक्त प्रधान परमबीर व कनीना नवनियुक्त प्रधान नरेंद्र सिंह ने कहा कि वह तीन साल के लिए प्रधान चुना गया है। इस अवसर पर महेंद्रगढ़ व कनीना के कर्मचारी व पदाधिकारी उपस्थित रहे।