फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ओवरलोड वाहन बने हादसों का कारण, नहीं लग रही लगाम

विज्ञापन
फोटो संख्या:82- स्टेट हाइवे 148बी से गुजरता रोड़ियों से भरा ओवरलोड वाहन---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर से गुजरने वाले स्टेट हाईवे पर ओवरलोड वाहनों का आवागमन लगातार बढ़ता जा रहा है लेकिन प्रशासन की ओर से इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रतिदिन शहर के स्टेट हाईवे से पांच हजार से अधिक ओवरलोड वाहन गुजर रहे हैं जो न केवल यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं बल्कि सुरक्षा के लिए खतरा बनते जा रहे हैं।
विज्ञापन

क्रेशर व रोड़ियों से भरा ओवरलोड ट्रक व भारी वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक वजन लेकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। कई बार इन वाहनों के कारण जाम की स्थिति बन जाती है जिससे राहगीरों और छोटे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
शहर में ओवरलोड वाहनों के कारण तीन माह के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है लेकिन कोहरे के मौसम में दुर्घटना बढ़ने की संभावना है। पुलिस प्रशासन की ओर से ओवरलोड वाहनों पर सख्ती नहीं दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

-
वर्जन...
ओवरलोड वाहनों के खिलाफ निगरानी की जा रही है। नियमों की अनदेखी करने पर चालान भी किए जा रहे हैं। कोहरे के मौसम में यातायात पुलिस की अतिरिक्त टीमों की तैनाती कर दी गई है।-अनिल कुमार, यातायात प्रभारी, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:82- स्टेट हाइवे 148बी से गुजरता रोड़ियों से भरा ओवरलोड वाहन---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें