फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शहर के 15 वार्डों में 20 से अधिक खंडहर हवेलियां, प्रशासन मौन

विज्ञापन
फोटो संख्या:68- मोहल्ला नीमडी नीचे जर्जर अवस्था में भवन--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के 15 वार्डों में 20 से अधिक जर्जर भवन और पुरानी हवेलियां लोगों के लिए खतरा बनी हुई हैं। नगर पालिका ने करीब दो साल पहले इन भवनों को खंडहर घोषित कर इन्हें गिराने के लिए नोटिस चस्पा किए थे। इसके बावजूद अब तक इनकी सुध नहीं ली गई है। भवनों की हालत लगातार खराब हो रही है और बारिश के मौसम में हादसे का खतरा और बढ़ गया है।
विज्ञापन

शहर में कई मकान और हवेलियां 100 से 200 वर्ष पुरानी हैं। इनकी दीवारें और छतें कमजोर हो चुकी हैं। कई जर्जर भवन मुख्य रास्तों पर स्थित हैं जहां से दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में इनके गिरने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थानीय निवासी राजू सैनी, विनोद कपूर और शिवरतन मेहता ने बताया कि शहर में करीब 20 से अधिक हवेलियां और पुराने भवन खंडहर हो चुके हैं। पुरानी चौकी की इमारत भी जर्जर हालत में है।
विज्ञापन

यहां से वार्ड के लोगों के अलावा स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं। सुबह बच्चे स्कूल बस के इंतजार में इन भवनों के आसपास खड़े रहते हैं। लोगों ने बताया कि वे नगरपालिका सचिव और जेई को लिखित शिकायत भी दे चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
इन इलाकों में ज्यादा खतरा
शहर के 15 वार्डों में करीब 20 से अधिक जर्जर भवन बताए जा रहे हैं। मोहल्ला जवाहरनगर, करेलिया बाजार, नीमड़ी नीचे, बिढ़ाट, जेपी स्कूल के पास, परशुराम चौक, पुराना बीईओ कार्यालय, शेरागुवाड़ी और दर्जियान गली समेत कई क्षेत्रों में पुरानी हवेलियां जर्जर हालत में हैं। लोगों ने नगरपालिका से जल्द इन भवनों की जांच करवाकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

वर्जन
जल्द ही नपा की ओर से शहर में सर्वे करा जर्जर भवनों की स्थिति का पता लगाया जाएगा। जिन भवनों से हादसों की आशंका है उनके मालिकों को नोटिस जारी कर इन्हें तुड़वाने के आदेश जारी किए जाएंगे।-रमेश सैनी, नगर पालिका प्रधान, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:68- मोहल्ला नीमडी नीचे जर्जर अवस्था में भवन--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें