फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अटेली में बिजली बोर्ड की जर्जर पानी की टंकी से हादसे का खतरा

विज्ञापन
फोटो 9जर्जर हालात में पानी की टंकी दिखाता व्यक्ति।संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। बिजली बोर्ड प्रांगण में बनी एक पुरानी पानी की टंकी बड़े हादसे को न्योता दे रही है। यह टंकी जर्जर हालत में है और कभी भी गिर सकती है। टंकी में कई जगह दरारें आ चुकी हैं। इसकी ईंटें भी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।
विज्ञापन

आसपास के मकान मालिक लंबे समय से इसकी शिकायत कर रहे हैं। उनका कहना है कि टंकी गिरने की अवस्था में है। यह टंकी बिजली बोर्ड प्रांगण में स्थित है। इसके चारों ओर रिहायशी कॉलोनी बसी हुई है। यदि यह टंकी तेज आंधी या बारिश में गिरती है, तो आसपास के मकानों को भारी नुकसान हो सकता है। इससे जनहानि की भी आशंका है। कॉलोनी के नागरिक इस खतरे को लेकर चिंतित हैं।
कॉलोनी निवासियों ने संबंधित विभाग से टंकी को समय रहते गिराकर दोबारा बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि उच्च अधिकारियों ने उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया है। यदि कोई हादसा होता है तो इसका जिम्मेदार बिजली बोर्ड होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पावर हाउस अटेली के जेई गोविंद कुमार ने बताया कि इस समस्या से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। आदेश मिलने पर इसका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें