फोटो संख्या:-72 सतनाली में चोरियों को लेकर बैठक करते हुए ग्रामीण---संवाद
सतनाली। क्षेत्र में सोमवार रात एक किरयाणा की दुकान से 20 हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान चोरी कर ले गए। इससे व्यापारियों में आक्रोश है।
मंगलवार को व्यापारियों ने बैठक कर समस्याएं रखीं। साथ ही पुलिस की कार्रवाई पर सवाल भी उठाए। व्यापारी विनोद गोयल, चंद्रभान, हरिश, पितराम सेठ, बुलर शेखावत, दीपक तंवर सहित अन्य व्यापारियों का कहना है कि एक वर्ष के दौरान क्षेत्र में चोरी की सात बड़ी वारदात हुई है। लेकिन पुलिस एक भी मामले में न ही तो गिरफ्तारी कर पाई है और न ही सामान की बरामदगी हुई है।
25 जनवरी को सतनाली मंडी स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान से 1 किलो 920 ग्राम चांदी व तीन हजार रुपये की नकदी चोरी की गई थी, जबकि दूसरी वारदात में भी एक ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाया गया था। इसी दुकान पर गत छह मई को ही चोरी हुई थी। साथ ही इसी दिन हरिश किरयाणा स्टोर पर इसका सीसीटीवी फुटेज भी व्यापारी द्वारा पुलिस को दिया गया था, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं तीसरी घटना में करीब 20 रुपये की नकदी व अन्य सामान चोरी किया गया था। गांव ढाणा में 25 जुलाई को अज्ञात चोर दो मकानों से 20 हजार रूपये की नकदी सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए थे। इसी प्रकार सतनाली के गांव सोहड़ी और सुरेहती जाखल में चोरी की वारदात हो चुकी है। सतनाली में एक किरयाणा की दुकान से अज्ञात चोर सात हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान चोरी कर ले गए थे।
-
वर्जन
पुलिस चोरी शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच में जुटी हुई है। आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा।- धर्म सिंह, थाना प्रभारी सतनाली
फोटो संख्या:-72 सतनाली में चोरियों को लेकर बैठक करते हुए ग्रामीण---संवाद