फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदान को नमन किया

Wed, 13 Aug 2025 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 18शहीद राम भगवान को नमन करते हुए आरके जांगड़ा व अन्य।स्रोत स्वयं
विज्ञापन
नारनौल। देश की आजादी के महान नायकों, स्वतंत्रता सेनानियों और अमर वीर शहीदों की याद में आयोजित कार्यक्रमों के तत्वाधान में शहीदों को नमन करते हुए उनकी प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान चलाकर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

पटिकरा नारनौल में माता मोहरली देवी के लाल अमर वीर शहीद कमल सिंह यादव, माता ग्यारसी देवी के लाल शहीद राम भगवान, शहीद दरियाव सिंह, शहीद हवलदार राज सिंह के शहीद स्मारक पर स्थित प्रतिमाओं पर देशभक्ति गीतों, जय हिंद के नारों ने इस आयोजन को और भी यादगार बना दिया। इस अवसर पर शहीद परिवारों को तिरंगा भेंट कर सम्मानित किया गया।
अभियान के राष्ट्रीय संयोजक एवं स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा सरकार एसटीएफ के सदस्य डॉ. आरके जांगड़ा विश्वकर्मा ने कहा कि शहीद राष्ट्र की धरोहर होते हैं। हिंदुस्तान का तिरंगा देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। उन्होंने कहा देश की आजादी के महानायकों, स्वतंत्रता सेनानियों और अमर वीर शहीदों का बलिदान देश के इतिहास में हमेशा अजर अमर रहेगा।
विज्ञापन

राष्ट्रवादी पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल कौशिक के नेतृत्व में देश और प्रदेश भर में तिरंगा यात्राओं द्वारा एकता, भाईचारे और युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रबल किया जा रहा है। तिरंगे की शान में उठते कदमों ने यह संदेश दिया कि भारत के हर नागरिक के दिल में देश के प्रति अटूट प्रेम है। इस अवसर पर नवनीत सिंह, शुभम कुमार, कमल सिंह, अमर सिंह यादव, अमीलाल, रामचंद्र यादव, फूल सिंह, सत्यनारायण यादव, राजेश शर्मा, अमन जांगड़ा, अरुण शर्मा, राजेश कुमार आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें