फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बीकेएन कॉलेज में खेलकूद गतिविधियों का आयोजन

Wed, 24 Sep 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 37बीकेएन कॉलेज में आयोजित कबड्डी मुकाबले में जोर आजमाइश करते ​खिलाड़ी। स्रोत-संस
विज्ञापन
नारनौल। बाबा खेतानाथ बहुतनीकी संस्थान में खेलकूद का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने वॉलीबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी सहित अनेक खेल गतिविधियों में भाग लिया।
विज्ञापन


संस्थान के स्पोर्ट्स इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि खेलकूद गतिविधियों में विभिन्न टीमों के बीच मित्रतापूर्ण मैचों का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने प्रतिभा और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद गतिविधियां शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं, साथ ही यह विद्यार्थियों में अनुशासन, आपसी सहयोग और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करती हैं।
उन्होंने सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें