फोटो नंबर- 35पंचकुला में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित होने के बाद प्रशिस्ति पत्र के साथ धौल
नारनौल। जिला महेंद्रगढ की 3 खेल नर्सरियों को बेस्ट खेल नर्सरी का अवाॅर्ड दिया गया है। खेल महाकुंभ के शुभारंभ पर पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में खेल नर्सरी को सम्मानित किया गया।
प्रदेश भर में बेस्ट खेल नर्सरी के तहत कुल 75 खेल नर्सरियों का चयन किया गया है। जिसमें महेंद्रगढ़ जिले में संचालित 3 खेल नर्सरियां भी शामिल है।
जिला खेल अधिकारी नरेंद्र कुंडू ने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में संचालित तीरंदाजी व जूडो खेल नर्सरी और गांव धौलेडा में संचालित वॉलीबॉल खेल नर्सरी को बेस्ट खेल नर्सरी चुना गया है। जिसमें से तीरंदाजी व जूडो विभागीय व वॉलीबॉल निजी खेल नर्सरी है।
उन्होंने बताया कि जिले की तीन खेल नर्सरियों को बेस्ट खेल नर्सरी का अवार्ड मिलना सम्मान की बात है। हमारा प्रयास है कि जिले के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण दिया जाए ताकि खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर सकें। संवाद