फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बाहर की दवा लिखने पर नेत्र रोग विशेषज्ञ कारण बताओ नोटिस जारी

विज्ञापन
फोटो 5सिविल सर्जन से जानकारी लेते उपायुक्त अनुपमा अंजली।संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नागरिक अस्पताल में उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। दवा वितरण काउंटर पर मरीजों से बातचीत करने पर एक महिला ने एक दवा नहीं मिलने की बात कही। निरीक्षण के बाद सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बाहर की दवा लिखने पर नेत्र रोग विशेषज्ञ को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने संबंधित नेत्र रोग विशेषज्ञ को मौके पर बुलाया और अस्पताल में उपलब्ध दवा ही लिखने के लिए कहा। काउंटर के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया।

इस दौरान युवक राजकुमार ने कहा कि उसे पहली बार सभी दवा मिली है। अक्सर एक या दो दवा बाहर से ही लेनी पड़ती है। बुधवार को उपायुक्त दोपहर करीब 12:30 बजे नागरिक अस्पताल में पहुंची थीं। उपायुक्त ने सबसे पहले ट्राॅमा सेंटर में एक्स-रे जांच और इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत की।
विज्ञापन

उपायुक्त ने चिकित्सा अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि अस्पताल में दवाओं का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी दवा की उपलब्धता में कमी है तो उसे अविलंब मंगवाया जाए ताकि नागरिकों को सभी जरूरी दवाएं अस्पताल परिसर के भीतर ही सुलभ हो सकें।
उपायुक्त ने हड्डी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी के बाहर मरीजों को टोकन के हिसाब से अंदर भेजने के निर्देश दिए। इसके बाद ट्राॅमा सेंटर की पहली मंजिल पर स्थित डे केयर सेंटर का निरीक्षण किया। ट्राॅमा सेंटर के बाद डीसी महिलाओं की ओपीडी में पहुंचीं जहां गर्भवती महिलाओं से बातचीत की।
उपायुक्त ने सहायता केंद्र, पूछताछ केंद्र और आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना काउंटर का भी अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने एसएनसीयू, विभिन्न वार्डों की व्यवस्थाओं को देखा और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उपायुक्त ने पुरानी बिल्डिंग के बाहर खुले सीवर को ढकने का मौके पर एक्सईएन को फोन कर ढकने का निर्देश दिया।
औचक निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से औपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में यदि कहीं कोई कमी पाई जाती है, तो उसे प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द दूर किया जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आमजन के स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाओं में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, डॉ. आशा शर्मा व डॉ. विजय डबास सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें