फोटो संख्या:69- गांव बेवल में आरोपियों द्वारा क्षतिग्रस्त की गई घर के बाहर खड़ी--स्रोत पुलिस
कनीना। उपमंडल कनीना के गांव बेवल में मंगलवार देर रात मारपीट और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभी तक एफआईआर नहीं की गई है। पीड़ित राकेश कुमार ने पुलिस चौकी दौंगड़ा अहीर को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि आठ-दस लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में राकेश कुमार ने बताया कि 22 अप्रैल की रात 1:45 बजे उसके पड़ोसी सतीश व उसका बेटा अन्य लोगों के साथ प्लॉट के रास्ते से उसके घर की छत पर चढ़ आए। शोर सुनकर जब वह ऊपर गया और दरवाजा खोला तो उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया।
जाते समय बाहर खड़ी गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित का कहना है कि आरोपी रंजिश के चलते इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।