फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी फसल मेरा ब्योर पोर्टल पर 74.94 प्रतिशत किसानों ने ही भूमि पंजीकृत करवाई

विज्ञापन
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मौजूद उपायुक्त श्याम लाल पूनिया और अन्य अधिकारी। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
प्रदेश सरकार किसानों की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदेगी। मगर इसके लिए किसान की फसल और जमीन का पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर होना अनिवार्य है। यह पोर्टल 18 मार्च तक खुला रहेगा। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जिन किसानों ने अभी तक पंजीकरण नहीं करवाया है उनका पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें। यह निर्देश उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने बुधवार को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा के साथ हुई वीडियो कॉफ्रेंसिंग के बाद अधिकारियों को दिए। इस दौरान उन्होंने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि जिले में अब तक 70 हजार किसानों यानी 74.94 फीसदी क्षेत्र का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण हुआ है। इस पोर्टल पर कृषि योग्य पूरी भूमि का पंजीकरण करवाना जरूरी है। कृषि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि बचे हुए किसानों को पंजीकरण के लिए एसएमएस के माध्यम से संदेश भेजें। इसके अलावा जिन गांवों में 50 फीसदी से कम किसानों ने पंजीकरण करवाया है वहां पर विशेष अभियान चलाया जाए। अगर फसल खराब होती है तो उसका मुआवजा भी उन्हीं किसानों को मिलेगा जो इस पोर्टल पर पंजीकृत हैं। उन्होंने कहा कि डीडीए, एसडीएओ, बीएओ कार्यालयों में नि:शुल्क पंजीकरण काउंटरों की स्थापना की जाए। इसी प्रकार सभी मंडियों में भी काउंटर खोले जाएं। इस मौके पर डॉ. हरपाल सिंह के अलावा कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
15 गांव जिनके 50 फीसदी से कम किसानों ने करवाया पंजीकरण
जिले में एमएफएमबी पोर्टल पर अब तक खंड अटेली के गांव तोबड़ा में 48.79 प्रतिशत क्षेत्र का पंजीकरण हुआ है। इसी प्रकार खंड नांगल चौधरी के गांव गोलवा में 43.58 प्रतिशत, बिहारीपुर में 38.63 प्रतिशत व गांव मौसमपुर में 30.29 प्रतिशत क्षेत्र का पंजीकरण हुआ है। खंड नारनौल के गांव मीरपुर में 49.88 प्रतिशत, नसीबपुर में 48.1 प्रतिशत, घाटासेर में 47.8 प्रतिशत, रसूलपुर में 44.14 प्रतिशत, तलोट में 38.67 प्रतिशत, स्योनाथपुरा में 36. 27 प्रतिशत व बुचकपुर में 4.28 प्रतिशत क्षेत्र का पंजीकरण हुआ है। इसी प्रकार खंड कनीना के गांव ढाणा में 47.29 प्रतिशत, महेंद्रगढ़ के गांव देवनगर में 48.18 प्रतिशत, महेंद्रगढ़ में 16.40 व सुरेहती मोडियान में 44.40 प्रतिशत क्षेत्र का पंजीकरण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें