फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में ऑनलाइन रिफ्रेशर कोर्स की शुरुआत, 121 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया

Sat, 15 Jun 2024 10:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) में विज्ञान एवं इंजीनियरिंग में शुक्रवार को ऑनलाइन रिफ्रेशर कोर्स की शुरुआत हुई। मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने किया। दो सप्ताह के इस कार्यक्रम में देशभर के 16 राज्यों के 80 शिक्षण संस्थानों के 121 प्रतिभागियों ने कार्यक्रम के लिए पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

कुलपति ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने शोध के महत्व तथा शोध के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों से प्रतिभागियों को अवगत कराया। उन्होंने समाज के लाभ और अंततः देश के विकास के लिए अनुसंधान करने के लिए प्रतिभागियों को प्रेरित किया। आयोजन के दूसरे सत्र में प्रो. वीके जैन प्रतिष्ठित वैज्ञानिक ने माइक्रो और नैनो टेक्नोलॉजी सेंसर पर आधारित व्याख्यान दिया।
प्रो. जैन ने एमईएमएस और नैनो टेक्नोलॉजी की उत्पत्ति और इसके भविष्य पर विस्तार से चर्चा की। इससे पूर्व मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार ने स्वागत भाषण दिया और कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अमित कुमार ने कुलपति का परिचय प्रस्तुत किया। प्रो. फूल सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें