फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बेलिंग मशीन पर अनुदान के लिए ऑनलाइन ड्रा कल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कृषि कार्यों को सुगम और बेहतर बनाने के लिए कृषि विभाग किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर अनुदान देता है। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत किसानों ने विभागीय पोर्टल पर 3 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन किए थे। सुपर सीडर और बेलिंग मशीन के लिए पात्र किसानों का चयन ऑनलाइन ड्रा से होगा। ड्रा 21 अगस्त को दोपहर एक बजे लघु सचिवालय के तृतीय तल पर उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित जिला कार्यकारी कमेटी निकालेगी।
विज्ञापन


उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए प्राप्त आवेदनों के आधार पर विभाग ने यंत्रों के लक्ष्य निर्धारित किए हैं। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. वीरेंद्र आर्य ने बताया कि जिले में 16 प्रकार के कृषि यंत्रों के लिए कुल 1329 किसानों ने आवेदन किया है। इनमें 206 सुपर सीडर और 6 बेलर मशीनों का लक्ष्य निर्धारित है।

अन्य 14 प्रकार के कृषि यंत्रों के लिए दस्तावेजों की जांच व सत्यापन के बाद निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार चयन होगा। योजना के तहत अनुसूचित जाति वर्ग के सभी पात्र किसानों को दस्तावेज पूर्ण व सही मिलने पर चयनित किया जाएगा। साथ ही निर्धारित लक्ष्य के अनुसार 30 प्रतिशत किसानों की प्रतीक्षा सूची तैयार होगी, ताकि चयनित किसान प्रक्रिया पूरी न करने पर प्रतीक्षा सूची के पात्र किसानों को अवसर दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें