फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पीजी दाखिले के लिए सात अगस्त तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
30जेएनडी :29: शहर के संत ​शिरोम​णि श्री सैन भगत महाविद्यालय में दस्तावेजाें की जांच करते हुए स्
विज्ञापन

विज्ञापन
जींद। जिले के राजकीय और निजी महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। उच्चतर शिक्षा विभाग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विद्यार्थी 7 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को ओटीपी के माध्यम से अपने दस्तावेजों में संशोधन करने का भी अवसर दिया गया है। जिले के छह राजकीय एवं निजी महाविद्यालयों में विभिन्न पीजी पाठ्यक्रमों की करीब एक हजार सीटों पर दाखिले किए जाएंगे।
विभागीय कार्यक्रम के अनुसार कॉलेजों की दाखिला समितियां 9 अगस्त तक दस्तावेजों का सत्यापन करेंगी। इसके बाद 10 अगस्त को पहली प्रोविजनल मेरिट सूची और 11 अगस्त को अंतिम मेरिट सूची जारी होगी। पहली मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों को 12 से 14 अगस्त के बीच फीस जमा कराकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करना होगा। यदि पहली सूची के बाद सीटें खाली रहती हैं तो 15 अगस्त से फिजिकल काउंसिलिंग के माध्यम से दाखिले किए जाएंगे। वहीं 16 अगस्त को विभाग दोबारा प्रवेश पोर्टल खोलेगा, जिससे नए पंजीकरण और पहले से किए गए आवेदन में संशोधन किया जा सकेगा। इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लेट फीस के साथ प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन

बाक्स
एमए हिंदी, एमए इंग्लिश और एमकॉम में निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन आए हैं। एमए हिंदी की 40 सीटों के लिए 85, एमए इंग्लिश की 40 सीटों पर 58 तथा एमकॉम की 60 सीटों के लिए 65 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं एमए अर्थशास्त्र की 40 सीटों पर 31, एमएससी गणित की 40 सीटों पर 32 और पीजीडीसीए की 60 सीटों के लिए 43 आवेदन आए हैं। इससे स्पष्ट है कि इन तीन पाठ्यक्रमों में प्रतिस्पर्धा सबसे अधिक रहने की संभावना है।
विज्ञापन

बाक्स
कॉलेज में छह पीजी पाठ्यक्रमों की 280 सीटों के मुकाबले अब तक 314 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन पूरा करें। - डॉ. सत्यवान मलिक प्राचार्य, संत शिरोमणि श्री सैन भगत महाविद्यालय जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें