फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आरटीई के तहत दाखिला लेने के लिए 23 जून तक होंगे आनलाइन आवेदन

Fri, 20 Jun 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। आर्थिक रूप से कमजोर व वंचित समूहों के बच्चों की निजी गैर सहायता प्राप्त स्कूलों में 23 जून तक आवेदन प्रक्रिया जारी रहेगी। इसलिए अभिभावक इसके लिए आवेदन करवा दें।
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा विभाग शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) व वंचित समूहों के बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिला दिया जाता है। अब इस दाखिले के लिए प्रक्रिया जारी है और इसके तहत अभिभावकों से एक बार फिर से आवेदन करवाने होंगे। पहले आवेदन कर चुके अभिभावकों को भी फिर से आनलाइन पोर्टल पर आवेदन करना होगा।
23 जून तक आवेदन प्रक्रिया उज्ज्वल एडमिशन पोर्टल पर जारी रहेगी। इस बार आवेदन प्रक्रिया में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। विभाग के अनुसार, अब आवेदन केवल उन्हीं बच्चों के लिए मान्य होंगे जो संशोधित आयु सीमा और नई दूरी आधारित पात्रता के अंतर्गत आते हैं। इससे पहले जो भी आवेदन किए गए थे, वे अब मान्य नहीं होंगे। ऐसे में सभी अभिभावकों को पुन: आवेदन करवाने हैं। अब इसमें यह तय कर दिया गया है कि स्कूलों का चयन शून्य से एक किलोमीटर व एक-तीन किलोमीटर की दूरी के आधार पर किया जाएगा। साथ ही आयु मापदंड भी विभाग द्वारा स्वीकृत किए जा चुके हैं। पूर्व में आयु सीमा और स्कूल से दूरी जैसे मानकों पर स्पष्टता नहीं थी। आवेदन के बाद 25 जून को परिणाम व स्कूल आवंटन की घोषणा होगी। इसके बाद एक जुलाई से 11 जुलाई तक अभिभावकों को दस्तावेजों के साथ स्कूल में जाकर दाखिला प्रक्रिया पूरी करनी होगी। बाद में 14 से 18 जुलाई तक खाली बची सीटों पर वेटिंग लिस्ट के आधार पर प्रवेश दिए जाएगें।
विज्ञापन

वर्जन-
आरटीई के तहत आवेदन प्रक्रिया जारी है। पात्र अभिभावक अपने बच्चों का आवेदन 23 जून तक करवा दें। जिन्होंने पहले आवेदन किया था वे भी फिर से उज्ज्वल एडमिशन पोर्टल अपना आवेदन करवा दें।
विज्ञापन

कर्णसिंह यादव, कोऑर्डिनेटर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें