नारनौल। गांव इकबालपुर नंगली में खेतों में घूमने गए एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बेटे ने शिकायत नांगल चौधरी थाने में दी है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव इकबालपुर नंगली निवासी अक्षय ने बताया कि उसके पिता राजकुमार शनिवार सुबह करीब 8-9 बजे घर से खेतों की तरफ घूमने के लिए गए थे। उसे सूचना मिली की पेट्रोल पंप के पास उसके पिता सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। वह तुरंत मौके पर पहुंचा तो देखा उसके पिता सड़क पर पड़े हुए थे। उसने निजी वाहन से पिता को बहरोड के एक निजी अस्पताल लेकर गए। मगर उसके पिता ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पिता का नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पुलिस ने बेटे की शिकायत के आधार पर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद