फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर हत्या करने के मामले में शामिल एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के ठेके पर सेल्समैन की गोली मारकर हत्या के मामले में एक ओर आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

फोटो नंबर 08
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। सदर थाना पुलिस की टीम ने शराब के ठेके पर सेल्समैन की गोली मारकर हत्या करने के मामले में शामिल एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास उर्फ रविंद्र वासी बाछौद के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी को सोमवार शाम नारनौल नीरपुर चौक से पकड़ कर गिरफ्तार किया है। मामले में पूछताछ के लिए आरोपी को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि थाना सदर नारनौल की पुलिस टीम ने बाछौद के क्षेत्र में ठेके पर सेल्समैन की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। नारनौल के मोहल्ला रावका निवासी राधेश्याम ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका भाई योगपाल गांव बाछौद में शराब के ठेके पर सेल्समैन का काम करता था। जिनकी रात के समय में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए वारदात को अंजाम देने में शामिल तीन आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने वारदात में शामिल महेश वासी बाछौद और विजय उर्फ टोनी वासी बोचडिया और सोनू उर्फ बाबा वासी देवास को पहले गिरफ्तार किया है। आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल बरामद की जा चुकी है। जिनसे पूछताछ में उन्होंने अपने साथियों के नाम बताये। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल चौथे आरोपी को सोमवार शाम गिरफ्तार किया है। आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें