फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीता लेकर बाजार में पहुंचे एसडीएम बोले - एक इंच भी अतिक्रमण नहीं करने देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरपालिका अतिक्रमण हटाओ अभियान में बुधवार को एसडीएम विश्राम कुमार मीणा फीता के साथ बाजार में पहुंचे गए। उन्होंने बाजार की सड़कों की पैमाइश फीते से कराई। कहा कि एक इंच भी अतिक्रमण सहन नहीं करेंगे। दुकानदारों को शटर के अंदर सामान रखने के आदेश जारी किए। एसडीएम ने खुुद एक-एक दुकान पर जाकर शटर से बाहर न रखने, शटर के ऊपर लगे तिरपाल को हटाने, चबूतरों को हटाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने व्यापारियों को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। इस मौके पर नायब तहसीलदार प्रदीप कुमार, गिरदावर नरेश कुमार, पटवारी सुधीर, एमई अनिल कुमार, जेई राहुल मौजूद थे।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब 2.30 बजे एसडीएम पूरी टीम तथा पुलिस फोर्स के साथ बालाजी चौक पर पहुंचे। शंकर मार्केट, गांधी मार्केट, सब्जी मंडी, परशुराम चौक, शॉपिंग कांप्लेक्स में पहुंचे। इस दौरान पाया गया कि 104 फीट चौड़ी सड़कें गली के रूप में सिमटी हुई हैं। एसडीएम ने मौके पर खड़े होकर प्रत्येक सड़क को दुकानदारों और नपा अधिकारियों के समक्ष नपवाया। दुकानदारों को कहा सड़क की जमीन पर एक ईंच भी अतिक्रमण सहन नहीं होगा। दुकानदारों शटर के अंदर सामान रखने के लिए कहा। एसडीएम टीम बाजार में देखकर रेहड़ी चालक रेहड़ी अपनी रेहड़ी के साथ इधर-उधर निकलते दिखाई दिए। दुकानदारों ने अपना सामान अंदर रखना शुरू कर दिया। तिरपाल भी हटाने लगे। एक होटल मालिक टीम को देखकर होटल को बंद कर दिया। जब अधिकारियों ने उसके मालिक के बारे में पूछा तो कोई कुछ बता ही नहीं रहा था। एसडीएम ने होटल में पॉलीथिन मिलने पर पांच हजार रुपये का चालान काट दिया। करीब दो घंटे तक एसडीएम बाजार में रहे। परशुराम चौक पर अवैध तरीके से बाजार में पार्क की गई दो गाड़ियों का भी एसडीएम ने पुलिस के जरिए थाने भिजवाया।
किशोरी के पैर को कार चालक ने कुचला
जब एसडीएम गांधी मार्केट में अभियान चल रहे थे। एसडीएम के साथ बाजार में पुलिस भी थी। पुलिस को देखकर घबराए एक चालक ने गांव डुलाना निवासी 16 वर्षीय किशोरी वर्षा के पैर पर गाड़ी चढ़ा दी। जिसमें किशोरी घायल हो गई। एसडीएम ने तुरंत उसी गाड़ी में बच्ची को अस्पताल में भिजवाया। चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। वर्षा अपने परिजनों के साथ खरीददारी के लिए बाजार आई थी। उसी समय यह हादसा हो गया।
विज्ञापन

एक सप्ताह में खाली करना होगा बरामदा:
दुकानदारों को निर्देश जारी किए हैं कि 7 दिन में शॉपिंग कांप्लेक्स में बने बरामदे खाली करने होंगे। बरामदे दुकानदारों के सामान रखने के लिए नहीं बल्कि ग्राहकों के पैदल चलने के लिए हैं। दुकानों के बाहर चबूतरे तोड़ने होंगे ताकि नालियों की सफाई की जा सके। सप्ताह में उन्होंने उपरोक्त आदेशों की पालना नहीं कि तो म्युनसिपल एक्ट के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
अवैध खोखों पर भी होगी कार्रवाई
नगरपालिका एमई अनिल कुुमार ने बताया कि शहर में रखे गए अवैध खोखों पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने खोखा रखने के लिए अनुमति नहीं ले रखी, उन पर भी सात दिन बाद कार्रवाई होगी। इसके अलावा म्यूनसिपल एक्ट के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
अभियान को लोगों ने सराहा
एसडीएम की ओर से चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान को नागरिकों ने सराहा है। विकास तिवाड़ी, सोनू, राजेश, श्याम सिंह आदि ने कहा अतिक्रमण के कारण शहर में आए दिन जाम की स्थिति रहती थी। चौड़े रोड भी अतिक्रमण के चलते गली बन गए थे।
दुकानदारों को निर्देश दिए गए हैं कि शटर से बाहर अपना सामान नहीं रखें। बाहर तिरपाल आदि भी न लगाएं। नालियों पर बने चबूतरे, सीढ़ियां 5 दिन में हटा लें। ऐसा नहीं किया तो नपा की जेसीबी से चबूतरे तुड़वाए जाएंगे। शॉपिंग कांप्लेक्स के बरामदे भी खाली करवाने के आदेश दिए हैं। इसके लिए दुकानदारों को सात दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन

- विश्राम कुमार मीणा, एसडीएम, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें