फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के बैंक खाते से 50 हजार रुपये निकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कुराहवटा निवासी किसान विकास के खाते से किसी ने 50 हजार रुपये निकाल लिए। विकास ने इसकी पुलिस को शिकायत दी है। बैंक अधिकारियों ने बताया कि पांच बार में दस दस हजार रुपये निकाले गए हैं। पैसा रात 11.35 से 11.40 के बीच निकाले गए हैं।
विज्ञापन

गांव कुराहवटा निवासी विकास ने बताया कि वह गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करते हैं। पिछले महीने में उन्होंने कपास की फसल बेची थी। जिसके करीब 64 हजार रुपये उसके बैंक खाते में आए थे। उसे 50 हजार रुपये की जरूरत थी। सुबह उसे खेत में पानी लगाना था। जिस कारण उसने गांव के ही सतबीर को रात को अपना एटीएम कार्ड दे दिया। रात 11.35 से लेकर 11.40 के बीच उसके मोबाइल पर पांच बार मैसेज आए। जिसमें पांच बार में दस दस हजार रुपये निकाल लिए गए। विकास ने बताया कि जब उसने बुधवार की सुबह सतबीर से पैसा मांगा। सतबीर ने कहा कि उसने तो पैसा निकाला ही नहीं। जिसके बाद वह बैंक में पहुंचा।बैंक के अधिकारियों ने बताया कि किसी पेट्रोल पंप पर स्वाईप कर पैसा निकाला गया है। बैंक अधिकारियों ने कहा कि 90 दिन में शिकायत का समाधान किया जाएगा। विकास ने सिटी थाना पुलिस को शिकायत देकर पैसा वापस दिलाने की मांग की है। विकास ने कहा कि बुधवार को उसने अपने एटीएम से खाते में बकाया 14 हजार रुपये भी निकाल लिए ताकि दोबारा से उसके साथ किसी तरह का फ्रॉड न हो सके। सिटी थाना पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें