फोटो नंबर-23नारनौल के प्राचीन मोड़ावाला मंदिर में किया गया भगवान शंकर का श्रृंगार। संवाद
नारनौल। सावन माह के तीसरे सोमवार को शहर के मंदिरों में भगवान शंकर का जलाभिषेक करने वालों की दिनभर भीड़ रही। सोमवार के दिन भक्तों ने भगवान शंकर की पूजा-अर्चना कर व्रत भी रखा। भक्तों ने भगवान शंकर को प्रसन्न करने के लिए फल, फूल, बेलपत्र, भांग, धतूरा आदि चढ़ाकर दूध व जल से स्नान करवाया। सोमवार को सभी मंदिरों के अलावा प्राचीन मोड़ावाला मंदिर व छोटा-बड़ा तालाब शिव मंदिर में सुबह-शाम भक्तों की भीड़ रही।
सावन के सोमवार को लेकर प्राचीन मोड़ावाला मंदिर में शाम को भगवान शंकर का विशेष शृंगार किया गया। भगवान शंकर के शृंगार को देखने के लिए भक्तों की भीड़ रही। इसके अलावा शाम को प्राचीन मोड़ावाला मंदिर व छोटा-बड़ा तालाब पर आरती की गई, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। मोड़ावाला मंदिर के पुजारी राजेंद्र गोसाई ने बताया कि महीने का आखरी सोमवार होने के कारण भजन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।