फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा व राजस्थान में लूट व फायरिंग की वारदातों में शामिल आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा व राजस्थान में लूट व फायरिंग की वारदातों में शामिल दो आरोपियों को राजस्थान पुलिस ने न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर महेंद्रगढ़ की नसीबपुर जेल से हिरासत में लिया है। राजस्थान के पचेरी व महेंद्रगढ़ के गांव बलाहा और दुलोठ अहीर में हुई लूट और फायरिंग को अंजाम देने आरोपियों को अब राजस्थान पुलिस ने झुंझुनू जिले के बुहाना न्यायालय के माध्यम से चार दिन का पुलिस प्रोडक्शन रिमांड मंजूर किया है।
विज्ञापन

सोमवार को राजस्थान पुलिस आरोपी विनीत व कर्मवीर को लूटी गई गाड़ी की जब्ती प्रक्रिया के तहत महेंद्रगढ़ सदर थाना लेकर पहुंची थी। राजस्थान पुलिस के पचेरी थाने के जांच अधिकारी शीशराम ने बताया कि पूछताछ में अब तक कुल पांच वारदातों का खुलासा हुआ है।
बता दें कि राजस्थान के पचेरी क्षेत्र से स्वीफ्ट गाड़ी की लूट व हरियाणा के महेंद्रगढ़ क्षेत्र में फायरिंग व लूट तथा सोनीपत के एक पेट्रोल पंप पर लूट की वारदातों में शामिल तीन आरोपियों को महेंद्रगढ़ पुलिस ने आठ जुलाई को शामली रोड उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

आरोपियों में विनीत निवासी पाना लाखयान होली चौक बादली, हाल निवासी पचेरी कलां जिला झुंझुनूं और कर्मवीर निवासी बलाहा खूर्द, नांगलिया नारनौल शामिल थे। तीसरा आरोपी नाबालिग है जिसे बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेजा गया था। बताया जा रहा है कि दोनों प्रदेशों में 29 जून से 4 जुलाई तक हुई आपराधिक घटनाओं का मास्टरमाइंड सोनीपत के बरोदा थाना क्षेत्र का निवासी अंकित है जो अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

इन वारदातों में शामिल हैं आरोपी
आरोपियों ने सबसे पहले 29 जून को पचेरी खुर्द (राजस्थान) से स्वीफ्ट गाड़ी लूटी थी। 29 जून को सतनाली क्षेत्र के एक पेट्रोप पंप पर इस कार में तेल डलवाकर फरार हो गए थे। वहीं सोनीपत के इसराना क्षेत्र के नोल्था गांव में स्थित किसान फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल भरवाकर चार हजार रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। चार जुलाई को महेंद्रगढ़ के गांव बलाहा में टाइल-पत्थर फैक्टरी पर फायरिंग और लूट का प्रयास किया था। इसके अलावा चार जुलाई को महेंद्रगढ़ क्षेत्र के गांव दुलोठ अहीर के एक पेट्रोल पंप पर हथियार के बल पर 3.38 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

लूट की गई गाड़ी से दिया सभी वारदातों को अंजाम
राजस्थान पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि यह तीनों आरोपी पहले एक ही स्कूल में पढ़ते थे, वहीं इनकी दोस्ती हुई और फिर संपर्क मुख्य आरोपी अंकित से बना। आरोपियों ने सबसे पहले 29 जून को राजस्थान से लूटी और उसी गाड़ी से सभी वारदातें की गईं। यह गाड़ी इस समय महेंद्रगढ़ सदर थाना में पुलिस के कब्जे में है। महेंद्रगढ़ पुलिस ने बरामदगी के तौर पर आरोपी विनीत से एक देसी कट्टा व तीन कारतूस और नौ हजार रुपये की नकदी, जबकि आरोपी कर्मवीर से एक देसी पिस्टल, चार कारतूस और सात हजार रुपये बरामद कर चुकी है। आरोपियों से लूट की गाड़ी भी बरामद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें