फोटो संख्या:62- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिला लेते विद्यार्थी--संवाद
महेंद्रगढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पांचवें चरण की काउंसिलिंग के तहत ऑन दा स्पॉट दाखिले किए जा रहे हैं। 22 अगस्त तक ऑन दा स्पॉट दाखिले का अंतिम दिन है।
पांचवें चरण के तहत अभी तक 22 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 692 सीटों पर दाखिला होगा। 330 विद्याथीZ दाखिला ले चुके हैं। 362 सीटें रिक्त हैं। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सेमीकंडक्टर, टर्नर, फाउंडरीमैन, टीपीईएस ट्रेड में सबसे कम दाखिले हुए हैं जबकि इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, फिटर में सबसे अधिक दाखिले हुए हैं।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य महावीर व नोडल अधिकारी विनोद ने बताया कि संस्थान में 692 सीटों पर 330 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। 22 अगस्त तक पांचवें चरण की ऑन दा स्पॉट दाखिले का अंतिम दिन है। प्रतिदिन सुबह नौ से 12 बजे तक विद्यार्थियों के आवेदन जमा किए जाएंगे।
बताया कि दोपहर एक बजे मेरिट सूची जारी की जाएगी। एक बजे से शाम पांच बजे तक मेरिट सूची में आने वाले विद्यार्थियों के दाखिले किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सेमी कंडक्टर ट्रेड इसी वर्ष शुरू हुआ है। इसके अलाव टर्नर, फाउंडरीमैन व टीपीईएस में विद्यार्थियों का कम रूझान होने के कारण कम दाखिले हुए हैं। आने वाले समय में इन सीटों को भरा जाएगा।
-
इन ट्रेडों में सीटें रिक्त
ट्रेड सीट रिक्त
कोपा 24 07
डीएमसी 24 20
डीएमएम 20 10
इलेक्ट्रोनिक्स मशीन 24 02
फीटर 40 08
फाउंडरीमैन 24 19
मशिनिष्ठ 40 16
एमएमवी 24 01
ट्रेक्टर मशीन 40 27
एमसीईए 24 20
पीपीओ 20 13
प्लंबर 24 16
आरएंडएसी 24 05
सेमी कंडक्टर 24 23
सीट मेटल 40 32
सोयल टेस्टिंग 24 20
स्टेनो हिंदी 24 01
टीपीईएस 24 20
टर्नर 40 23
वेल्डर 80 59
वायरमैन 20 00
वुड वर्क टेक्नीशिययन 24 22