फोटो 3सर्व अनुसूचित जाति संघर्ष समिति अटेली के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। सर्व अनुसूचित जाति संघर्ष समिति के तत्वावधान में धनौंदा गांव के प्राथमिक विद्यालय में अटेली समिति के खंडस्तरीय चुनाव के संबंध में प्रधान चंदन सिंह जालवान की अध्यक्षता में बैठक हुई।
बैठक का संचालन करते हुए समिति के महासचिव और कबीर सामाजिक उत्थान संस्था, दिल्ली के वाइस चेयरमैन बिरदी चंद गोठवाल ने अब तक किए गए कार्यों की जानकारी दी। इसके बाद चुनाव अधिकारी भीम सिंह दहिया और सहायक चुनाव अधिकारी रामकुमार ढ़ैणवाल व प्यारेलाल चवन की अगुवाई में खंड अटेली के विभिन्न पदों का आम सहमति से निर्विरोध चयन कर दिया गया।
प्रमुख सलाहकार प्रभु दयाल गनियार व दयानंद सांवरिया गढ़ी, सलाहकार जगदीश प्रसाद महासर, प्रधान पूर्व कमांडेंट किशन लाल राजपुरा, उप प्रधान लक्ष्मण सिंह राजपुरा, सचिव पूर्व पार्षद अश्वनी खेड़ी सह सचिव सुरेंद्र कुमार धनौंदा और कोषाध्यक्ष अजय कुमार अटेली को आम सहमति से निर्वाचित किया गया है।
समिति ने पदाधिकारियों को फूल-मालाएं पहनाकर व बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की फोटो भेंटकर सम्मानित किया। समिति के प्रधान चंदन सिंह जालवान ने सभी पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
प्रधान पूर्व कमांडेंट किशनलाल ने आश्वासन दिया कि दलितों के हक, अधिकार और सामाजिक न्याय की लड़ाई में अटेली की कार्यकारिणी अहम भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर समिति के पूर्व वरिष्ठ प्रबंधक जयपाल सिंह, मनोज गनियार, पूर्व थानेदार रोहतास सिंह व प्रशांत कुमार, मास्टर नवीन कुमार आदि सदस्य उपस्थित रहे।