फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दूसरे दिन सुनाया शमीक ऋषि के अपमान व श्राप का प्रसंग

विज्ञापन
फोटो संख्या:63 मास्टर कॉलोनी में आयोजित कथा में भक्तों कथा सुनाते अक्षय महाराज--- संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मास्टर कॉलोनी स्थित किशोरी कुंज में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानोत्सव के दूसरे दिन अक्षय कृष्ण ठाकुर महाराज ने देव ऋषि नारद का पूजन, राजा परीक्षित के शमीक ऋषि का अपमान, श्रृंगीऋषि के परीक्षित को श्राप, परीक्षित का प्रायश्चित एवं शुकदेव के प्राकट्य का वर्णन किया।
विज्ञापन



कार्यक्रम के मुख्य यजमान मामन चौधरी व आशा गर्ग सपरिवार रहे जबकि अन्य यजमान रमेश शर्मा व ऊषा शर्मा भी सपरिवार वहां पहुंचे। व्यास पूजा का कार्य पंडित रामनिवास शास्त्री ने विधिवत मंत्रोच्चार से करवाया।
गुरुजी ने बताया की एकबार राजा परीक्षित ने गलती से शमीक ऋषि के गले में मरा हुआ सांप डाल दिया। यह देखकर ऋषि के पुत्र श्रृंगी ने परीक्षित को श्राप दे दिया कि आज से सातवें दिन तक्षक नाग के डसने से तुम्हारी मृत्यु होगी।
विज्ञापन

अंत में राजा परीक्षित को बहुत पश्चाताप हुआ और शुकदेव ने उनको मृत्यु के भय से मुक्ति पाने और मोक्ष प्राप्त करने के लिए 7 दिनों तक श्रीमद्भागवत कथा सुनाई। इस दौरान वार्ड पार्षद सरिता राठी, संजय राठी, रतन राठी, सुरेश चौधरी, देवेंद्र चौधरी, जितेंद्र चौधरी, प्रेम चौधरी, सुभाष, महेंद्र राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें