फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आरोही स्कूल के लिए बस के संचालन को बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
फोटो नंबर- 11राजेंद्र सिंह, अभिभावक, नांगल चौधरी
विज्ञापन
नांगल चौधरी। गांव मंढ़ाणा स्थित आरोही स्कूल के लिए नांगल चौधरी से एक अन्य बस का संचालन शुरू करने की मांग की है। फिलहाल आरोही स्कूल के लिए नांगल चौधरी से एक रोडवेज बस का संचालन किया जा रहा है जो सुबह 6:40 नांगल चौधरी से गांव धौलेडा, छापड़ा, कमानियां, ढाणी बाठोठा होते हुए सुबह 8:20 बजे मंढाणा पहुंचती है।
विज्ञापन

वहीं, छुट्टी होने के बाद स्कूल से बस दोपहर 2 बजे चलती है और शाम 4 बजे नांगल चौधरी पहुंचती है। अभिभावकों ने बताया कि नांगल चौधरी से करीब 25 बच्चें आरोही स्कूल में पढ़ने जाते हैं लेकिन बस गांव होकर जाती है और बच्चों को करीब 2 घंटे का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता है।
बॉक्स
बेटी 6वीं कक्षा में पढ़ती है। बस में जाने के लिए सुबह जल्दी उठकर पंहुचना पड़ता है लेकिन बस की सीटें फुल मिलती है। ऐसे में बच्चे परेशान हो रहे हैं।-सोनू तंवर, अभिभावक, नांगल चौधरी
विज्ञापन

बॉक्स
बेटी 11वीं कक्षा में पढ़ती है। उन्होंने कहा कि कई बार बसों में भीड़ अधिक होने के कारण बच्चों को खड़े होकर सफर करना पड़ता है जिससे सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है।-राजेंद्र सिंह, अभिभावक, नांगल चौधरी
बॉक्स
क्षेत्र से बड़ी संख्या में विद्यार्थी आरोही स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, इसलिए अलग बस सेवा समय की जरूरत बन चुकी है। इससे बच्चों का समय बचेगा।-राजन सिंह, अभिभावक, नांगल चौधरी

वर्जन :
ग्रामीण बच्चों की सुविधा के लिए बस का संचालन विभिन्न गांवों से किया जा रहा है। बच्चों की संख्या और समय का सर्वे करवाया जाएगा और यदि आवश्यकता रही तो बस का संचालन बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

-देवदत्त, महाप्रबंधक, नारनौल डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें