फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 2 मार्च को 6331 मतदाता करेंगे चेयरमैन और वार्ड पार्षदों का चुनाव

Wed, 19 Feb 2025 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 19चुनाव चिन्ह वितरण के दौरान उप​स्थित प्रत्याशी। संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। स्थानीय नगर पालिका के चुनाव को लेकर प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न मिलते ही सरगर्मी बढ़ गई है। 20 माह से यहां के राजनीतिक संगठन व मतदाता अपने प्रतिनिधि का चयन करने के लिए नजर लगाए हुए हैं।
विज्ञापन

2 मार्च को 6331 मतदाता मतदान करके चेयरमैन व 12 वार्डों के पार्षदों का चयन करेंगे। बता दें की 14 जून 2023 को तत्कालीन चेयरमैन व पार्षदों का कार्यकाल समाप्त हो चुका था। उस समय यह नपा 11 वार्डों में बटी हुई थी, लेकिन अब वार्डों की संख्या बढ़ाकर 12 कर दी गई है। इसमें 6331 मतदाता अपने मत का प्रयोग करके चेयरमैन व पार्षदों का चयन करेंगे। वार्ड बंदी के बाद ड्राॅ के माध्यम से चेयरमैन का पद सामान्य वर्ग के लिए किया जाएगा।
वहीं वार्ड नं 10 बीसीबी पुरुष, वार्ड नं 3 महिला के लिए निर्धारित किया है। वार्ड नं 1 और 12 को बीसीए के लिए रखा गया, वहीं 6 और 4 नंबर वार्डों को एससी वर्ग के लिए व 2, 5, 7, 8, 9 व 11 नंबर वार्डों को सामान्य वर्ग के लिए सुरक्षित किया गया है। कस्बे के 12 वार्डों में 7 व 10 नंबर वार्ड ऐसे हैं, जहां महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। चेयरमैन पद के लिए 5 व 12 वार्डों में पार्षद के लिए 35 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनमें 21 पुरुष व 14 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। वार्ड नंबर 2 और 8 ऐसे वार्ड हैं, जहां पुरुषों के बीच में महिला मैदान में हैं। वार्ड नंबर 1, 4 व 10 में महिला प्रत्याशियों के बीच आमने-सामने की टक्कर बनी हुई है। वहीं वार्ड नंबर 6 और 12 में पुरुषों के बीच आमने-सामने का मुकाबला होगा। वार्ड नंबर 2, 9 व 11 में त्रिकोणीय मुकाबला होगा व वार्ड नंबर 3, 5 व 7 से चार चार प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। विजय श्री का ताज किसके सिर बंधेगा, यह फैसला आगामी 2 मार्च को 6331 मतदाता मतदान से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स:
किस वार्ड में कितने प्रत्याशी
वार्ड नंबर पुरुष महिला
1 2 0

2 2 1

3 0 4

4 0 2

5 2 2

6 2 0

7 4 0

8 2 1

9 3 0

10 0 2

11 3 0

12 2 0

बॉक्स:
किस वार्ड में कितने मतदाता
वार्ड नंबर पुरुष महिला

1 316 305

2 302 266

3 313 280

4 289 240

5 165 149

6 305 251

7 412 415

8 275 247

9 234 207

10 262 274

11 229 200

12 205 190
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें