नारनौल। खाटू श्याम मेला के यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल ट्रेन का रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी और मदार-रोहतक-मदार का संचालन किया जा रहा है। रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर में ठहराव करेगी।
वहीं मदार-रोहतक-मदार ट्रेन नारनौल, निजामपुर और अटेली में ठहराव करेगी। यहां पर दोनों ट्रेन दो-दो मिनट का ठहराव करेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 09637 रेवाड़ी-रींगस स्पेशल ट्रेन एक मार्च से 16 मार्च तक (16 ट्रिप) रेवाड़ी से 11.45 बजे रवाना होकर 14.45 बजे रींगस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09638 रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन एक मार्च से 16 मार्च तक (16 ट्रिप) रींगस से 15.05 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
यह ट्रेन मार्ग में कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, माउंडा, नीम का थाना, कांवट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 08 द्वितीय साधारण श्रेणी एवं 2 गार्ड श्रेणी के 10 डिब्बे होंगे। गाड़ी संख्या 09639 मदार-रोहतक-मदार स्पेशल रेलसेवा 25 फरवरी से 16 मार्च तक (20 ट्रिप) मदार से प्रतिदिन 04.30 बजे रवाना होकर 12.50 बजे रोहतक पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09640 रोहतक-मदार स्पेशल ट्रेन 25 फरवरी से 16 मार्च तक (20 ट्रिप) रोहतक से प्रतिदिन 13.20 बजे रवाना होकर 22.35 बजे मदार पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ, नरेना, फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, भगेगा, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाडी, गोकलगढ, झज्जर एवं अबोहर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 7 साधारण व 2 गार्ड डिब्बों सहित 9 डिब्बे होंगे।