फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हाय रै जाड् डा...आज से शीतलहर व पाला जमने के आसार

विज्ञापन
फोटो नंबर- 28नारनौल में शाम के समय ठंड से बचाव के लिए अलाव तापते लोग। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। रविवार के तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट से नारनौल में न्यूनतम 4.5 और अधिकतम 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हर जगह अलाव तापते लोग नजर आते हैं। इसके अलावा, 5 से 8 जनवरी तक में तापमान में गिरावट, शीतलहर और पाला जमने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी मौसम प्रणाली से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर लगातार बर्फबारी जारी है। उत्तरी बर्फीली हवाएं हिमाच्छादित शिखरों की तरफ आने से तापमान को बहुत कम कर देती हैं जिससे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
उन्होंने बताया कि उत्तरी हवाओं से निचली सतह पर कोहरा बनना जारी रहेगा। जिससे तापमान में ओर अधिक गिरावट देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि 5 से 8 जनवरी तक क्षेत्र में शीतलहर, सघन कोहरे और पाला जमने की संभावना बन रही है। वहीं 9 व 10 जनवरी को बारिश की संभावना बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें