फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रखरखाव के अभाव में एक साल से खराब पड़े 55 सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
फोटो संख्या:64- बस स्टैंड के सामने लगे कैमरे---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में व्यापारियों के सहयोग से लगाए गए 55 सीसीटीवी कैमरे एक साल से खराब पड़े हैं। पुलिस प्रशासन ने अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर सीसीटीवी लगाए गए थे लेकिन अब सीसीटीवी कैमरों का रखरखाव करने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

शहर के व्यापारियों ने सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए 15 लाख रुपये पुलिस को दिए थे। पुलिस ने वर्ष 2022 में नारनौल की एजेंसी को कैमरे लगाने का कार्य सौंपा था। अक्तूबर 2022 से 2024 तक इनकी वारंटी थी। छह माह तक कैमरे सही चले। इसके बाद कैमरे का रखरखाव न होने की वजह से दिसंबर 2024 में कैमरे ठप हो गए।
तत्कालीन पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्रगढ़ सिद्धार्थ जैन ने व्यापार मंडल से शहर में कैमरे लगवाने के सहयोग की अपील की थी। पुलिस प्रशासन की ओर से 2022 में शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर कैमरे लगाए गए।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से इसका रिकाॅर्ड शहर थाना में रखवाया गया। पिछले साल 17 फरवरी में अज्ञात चोरों ने किरयाणा स्टोर में शीतल पेय पदार्थ, तीन अप्रैल को चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़कर नकदी चुराई, मई माह में सब्जी मंडी में आढ़ती की दुकान से नकदी चुरा ले गए। अगर सीसीटीवी दुरुस्त होते तो चोरों का होंसला बुलंद नहीं होता और वारदातों पर भी अंकुश लग जाता।

इन स्थानों पर लगे हैं सीसीटीवी कैमरे
शहर के माजरा चुंगी, अनाज मंडी, रेलवे रोड, बालाजी चौक, सब्जी मंडी गेट, भगवान परशुराम चौक, विश्वकर्मा चौक, बस स्टैंड के सामने, मसानी चौक, राव तुलाराम चौक, सतनाली चौक, कैंची मोड, महिला महाविद्यालय, लघु सचिवालय गेट के सामने पुलिस विभाग की ओर से सीसीटीवी लगाए गए थे।
बॉक्स
खराब कैमरों को ठीक कराने को लेकर व्यापार मंडल की ओर से कई बार सीएम विंडो, पुलिस महानिदेशक पंचकूला, पुलिस अधीक्षक महेंद्रगढ़, थाना सदर व शहर थाना महेंद्रगढ़ प्रबंधकों को पत्र भेजकर सीसीटीवी शुरू कराने की मांग कर चुके हैं।-सुरेंद्र अग्रवाल, प्रधान व्यापार मंडल महेंद्रगढ़
बॉक्स
शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को ठीक कराना चाहिए। अगर कैमरे ठीक होंगे तो पुलिस निगरानी अच्छी तरह से कर सकेंगे। इसके अलावा बड़ी घटनाओं पर अंकुश लगेगा। उन्होंने प्रशासन से सीसीटीवी ठीक करवाने की मांग की गई है।-नरेंद्र मेहता, व्यापारी
-
वर्जन...
सीसीटीवी दुरुस्त कराने के लिए मांग भेजी हुई थी और अब इनका बजट आ चुका है। इसी माह शहर के सभी सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त करा दिए जाएंगे। अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए नियमित रूप से शहर में गश्त की जा रही है। -पवन कुमार, प्रभारी, शहर पुलिस थाना

फोटो संख्या:64- बस स्टैंड के सामने लगे कैमरे---संवाद

फोटो संख्या:64- बस स्टैंड के सामने लगे कैमरे---संवाद

फोटो संख्या:64- बस स्टैंड के सामने लगे कैमरे---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें