फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी जनसेवक बनकर कार्य करें: उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। सरकार की जनकल्याण योजनाओं का लाभ लोगों को मिलते रहना चाहिए। अगर कोई अधिकारी व कर्मचारी जानबूझकर काम लटकाता है या व्यक्तिगत लाभ के लिए कार्य करेगा तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी जनसेवक बनकर कार्य करें। यह बातें उपायुक्त डॉ. जेके आभीर ने शुक्रवार को जिला के अधिकारियों के साथ अपनी पहली बैठक में कही।
विज्ञापन

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मुख्यालय पर रहें। अगर किसी अधिकारी को आवश्यक कार्य से बाहर जाना है तो सूचित करके जाएं। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य करें वे नियमावली को ध्यान में रखकर करें। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो भी जिम्मेदारी हमें दी है उसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ पूरा करें। लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान करें। उपायुक्त ने सीएम घोषणा, सीएम विंडो और एसएमजीटी पर आने वाली शिकायतों तथा सरल पोर्टल के संबंध में भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवारों उत्थान योजना, स्वामित्व स्कीम, जिला में बिजली पानी की व्यवस्था व स्वास्थ्य विभाग सहित तमाम विभागों की प्रगति रिपोर्ट ली। उन्होंने निर्देश दिए कि अगली बैठक में इस बार दिए गए निर्देश के अनुसार रिपोर्ट तैयार की जाए।
उन्होंने विशेषकर मार्केट फीस की रिकवरी तथा रबी फसल की खरीद के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। इसी प्रकार नगर परिषद में स्वच्छता, आवारा पशु, अवैध कॉलोनियों का सर्वे, अतिक्रमण हटाने व रिकवरी तथा गलियों की साफ सफाई के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया, एएसपी संदीप, एसडीएम नारनौल मनोज कुमार, एसडीएम कनीना सुरेंद्र सिंह, नगराधीश डॉ. मंगलसेन के अलावा विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें