फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी विभागों के अधिकारी कैंप के दौरान रहें कार्यालयों में

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। प्रशासनिक भवन में सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले कैंप कार्यालय में 38 लोगों ने बिजली, पानी व पेंशन संबंधित समस्याएं रखीं। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले कैंप कार्यालय के दिन सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें। प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले कैंप कार्यालय का लाभ लोगों को अवश्य मिलना चाहिए।
विज्ञापन

उपायुक्त अजय कुमार ने कहा कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि आम जनता को सरकार की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले। उपायुक्त ने सभी विभागों से संबंधित अधिकारियों को महेंद्रगढ़ के अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। उपायुक्त के समक्ष मुख्य रूप से बिजली, पानी, राशन, बीपीएल कार्ड, कब्जे, बुढ़ापा पेंशन से संबंधित समस्याएं रखी गई। इस अवसर पर बीडीपीओ निशा तंवर, बीडीपीओ सतनाली धर्मबीर, सुपरिंटेंडेंट सुदेश पुनिया, राजेन्द्र सिंह रीडर डीसी कार्यालय, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से सुधा, महिला एवं बाल विकास विभाग से सहायक सुरेश यादव, परिवाद लिपिक रामपाल सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें