फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी सम्मानित

विज्ञापन
फोटो संख्या:78 बुचावास सब डिवीजन में उत्कृष्ट कार्य के लिए अधिकारियों का सम्मानित करते  कर्मचार
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ बुचावास की ओर से सब डिवीजन प्रांगण में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीओ अरुण कुमार, डीईओ गोपाल व डीईओ अंकित को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

दोनों अधिकारियों ने मेहनत कर सभी कर्मचारियों का डेटा पोर्टल पर सफलतापूर्वक अपडेट किया। उनके समर्पण व परिश्रम से निर्धारित समय में डेटा अपडेट का कार्य पूर्ण हो सका, जिससे कर्मचारियों को काफी राहत मिली।
बुचावास प्रधान ओमबीर यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। सचिव कर्ण सिंह ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने निस्वार्थ भाव से कार्य करते हुए समय पर सभी का डेटा अपडेट कर संगठन की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया।
विज्ञापन

डेटा अपडेट कार्य में एसडीओ बुचावास, यूडीसी सत्यवान व सीसी बलबीर खटाना का भी पूर्ण सहयोग रहा है। इस दौरान बुचावास सब डिवीजन के उप प्रधान गोपाल व सुदेश, सहसचिव मुकेश कुमार, संगठनकर्ता अशोक पूनिया, नरेश कोका, पवन बचीनी, कोषाध्यक्ष अंकित, सह-कोषाध्यक्ष बिरसिंह, सलाहकार बृजलाल व कार्यकारिणी सदस्य उपेंद्र रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें