रेलवे अधिकारी ने किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बीकानेर मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक अधिकारी सी.आर.कुमावत ने शनिवार को महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन की सभी जगहों को बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने रेल यात्रियों को स्मार्ट कार्ड या ई टिकट का प्रयोग करने की सलाह दी। इस दौरान दैनिक रेलयात्री संघ ने उनका स्वागत किया और स्टेशन संबंधित समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा।
शनिवार को बीकानेर मंडल के डीसीएम सीआर कुमावत रेवाड़ी से हिसार को जाने वाली डीएमयू गाड़ी से सुबह साढ़े आठ बजे महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां पर दैनिक रेलयात्री के प्रधान सुंदर लाल जोरासिया, सचिव रामनिवास पाटोदा, संजीव कुमार सहित अनेक लोगों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। उसके बाद उन्होंने स्टेशन पर निर्माणाधीन टंकी, टिकट घर, टॉयलेट, पार्किंग स्थल आदि को चेक किया। अधिकारी लगभग तीन घंटे तक स्टेशन पर रुके।
इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक धर्मपाल, जयपुर मंडल के डीयूआरसीसी में बर ललित एडवोकेट, सत्यसवीर यादव, संजीव यादव, धनश्याम, राजूपरतापूरिया, संजय सतनाली, सत्यनारायण, संदीप डहीना आदि थे।