जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नारनौल की ओर से शुक्रवार को सुभाष पार्क के नजदीक विश्वकर्मा सर्विस स्टेशन पर एक जिंदगी सड़क सुरक्षा विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सीजेएम विवेक यादव ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर विवेक यादव ने कहा कि आज समाज बदल चुका है व बदलते समय में हर किसी के पास वाहन है, लेकिन समाज के अधिकांश व्यक्ति सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जागरूक नहीं है। लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने मोटरसाइकिल सवार लोगों को घर से निकलते समय हेलमेट पहन कर निकले। वहीं गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट लगानी चाहिए। न्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि शराब पीकर वाहन न चलाए।
युवा समाज सेवी व पार्षद मनोज जांगडा ने कहा कि वाहन चलाते हुए हमें मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करना चाहिए। सड़क सुरक्षा के नियमों को अपनाते हुए स्वयं जीओ और दूसरों को भी जीने दो। सुधीर कुमार सैन एडवोकेट व गिरीबाला यादव नीरपुर ने लोगों सड़क सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। टेकचंद यादव होम गार्ड कंपनी कमांडर ने कहा कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन न चलाने व सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। संजय कुमार पीएलवी ने लोगों को मुफ्त सड़क सुरक्षा जागरूकता पुस्तकें वितरित की। इस अवसर पर संजय कुमार, प्रदीप यादव, किशन सैनी पार्षद, देवांशु, भूपसिंह, दिनेश सैनी, मोहन शर्मा, मुकेश रघुनाथपुरा, अशोक, नरेंद्र व ईश्वर यादव आदि थे।