फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सैनी सभा में शपथ ग्रहण समारोह, नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी

विज्ञापन
फोटो नंबर-24शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लेते सैनी सभा के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। रेवाड़ी रोड स्थित सैनी सभा में रविवार को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह उत्साहपूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानों सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी एडवोकेट संदीप सैनी ने प्रधान हरीश सैनी, उप प्रधान अरुण सैनी सहित अन्य पदाधिकारियों और 155 कॉलेजियम सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
समारोह के दौरान रोहतक से आए एडवोकेट जसवीर सैनी ने समाज के उत्थान और सभा की गतिविधियों को मजबूत करने के लिए 1 लाख 11 हजार रुपये की राशि दान स्वरूप भेंट की। इस सहयोग की सभी ने सराहना की।
विज्ञापन

नवनियुक्त प्रधान हरीश सैनी ने कहा कि सभा का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना और नई पीढ़ी को मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि समाज की एकता और शिक्षा से ही प्रगति संभव है।
उन्होंने आश्वासन दिया कि नई कार्यकारिणी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करेगी और समाज हित में लगातार कार्य करती रहेगी।
इस अवसर पर नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती सैनी, पूर्व चेयरमैन जेपी सैनी, पूर्व प्रधान बिशन सैनी, मुकेश सैनी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी ने समाज के विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें