फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ठंड बढ़ने के साथ बढ़े खांसी-जुकाम के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मौसम में लगातार बदलाव और ठंड बढ़ने का असर अब लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। खांसी, जुकाम, गले में खराश और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। नागरिक अस्पताल में रोजाना काफी संख्या में लोग उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें शहर की बजाय ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज अधिक हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार मौसम में बदलाव के साथ खानपान में लापरवाही और ठंडी हवा के संपर्क में आने से लोग बीमार हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह और शाम ठंड का असर अधिक रहता है। खेतों में काम करने वाले किसान, मजदूर और सुबह जल्दी घर से निकलने वाले लोगों को ठंडी हवा का सामना करना पड़ता है।
एसएमओ डॉ. जयप्रकाश ने बताया कि ठंड के मौसम में बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। सुबह और शाम घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनें। खानपान में गर्म और पौष्टिक भोजन शामिल करें। मौसमी फल, हरी सब्जियां, दालें और पर्याप्त पानी का सेवन करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खांसी-जुकाम होने पर बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक या अन्य दवाइयां न लें। कई लोग शुरुआत में बीमारी को सामान्य समझकर इलाज नहीं करवाते, जिससे परेशानी बढ़ सकती है। लगातार बुखार, सांस लेने में दिक्कत या कई दिनों तक खांसी रहने पर तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें