फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मतदाता सूची में छूटे लोगों के नाम जोड़ने के लिए बीएलओ करेंगे घर-घर सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर बुधवार को लघु सचिवालय में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश डॉ. मंगल सेन ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के नाम जोड़ने की तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

डॉ. मंगल सेन ने राजनीतिक दलों से अपने बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) को सक्रिय करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में नहीं है तो बीएलए संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से संपर्क करें और उसका फॉर्म भरवाएं। बीएलओ घर-घर जाकर भी जांच करेंगे कि कोई पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से छूट तो नहीं गया।
उन्होंने बताया कि जिले में अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और दोहरी प्रविष्टि वाली श्रेणियों में 63,954 मतदाता मिले हैं। इन लोगों को अंतिम मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का एक और मौका दिया गया है। बीएलओ घर-घर जाकर सर्वे करेंगे और गणना फॉर्म में मोबाइल नंबर भी दर्ज करेंगे।
विज्ञापन

नगराधीश ने बताया कि एसआईआर फोटो मॉनिटरिंग का 6,77,517 का कार्य भी पूरा हो चुका है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना और परिवार के सदस्यों का नाम जरूर जांचें। नाम नहीं मिलने पर सही जानकारी के साथ तुरंत फॉर्म जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें