फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जगह की कमी से नहीं बढ़ी बेड की संख्या, मरीजों को होती परेशानी

Sun, 02 Jun 2024 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:59- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में उपचाराधीन मरीज--स्रोत--संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। नागरिक अस्पताल के पुराने भवन में 50 बेड स्वीकृत होने के बाद भी महज 30 बेड से काम चलाया जा रहा है। यहां जगह की कमी होने के कारण बेड की संख्या नहीं बढ़ाई जा रही है। इससे मरीजों को परेशानी हो रही है।
अस्पताल के जनरल वार्ड में महज आठ बेड ही उपलब्ध हैं। भवन एवं बेड के अभाव में पिछले चार वर्ष से महेंद्रगढ़ का नागरिक अस्पताल पुराने भवन में चल रहा है। हालांकि लोगों की मांग पर सरकार की ओर से वर्ष 2019 में उप नागरिक अस्पताल से दर्जा बढ़ाकर नागरिक अस्पताल कर दिया गया था। साथ ही 50 बेड से 100 बेड का करने की घोषणा हुई थी। 100 बेड की घोषणा तो कर दी लेकिन लेकिन सुविधाओं का दायरा नहीं बढ़ पाया। बेहतर सुविधाओं के लिए भवन का अभाव नजर आने लगा तो नए भवन के लिए 26 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 जुलाई 2021 को नए भवन निर्माण का शिलान्यास का काम शुरू किया गया। इसके लिए 31 दिसंबर 2023 को निर्माण पूरा करने के लिए समय सीमा रखी गई थी लेकिन जिम्मेदारों की ओर से इसकी नियमित निगरानी के अभाव में ठेकेदार मनमर्जी से कार्य करता रहा जिसके कारण अब करीब एक वर्ष का समय अधिक लगेगा। साथ ही कोरोना के कारण कुछ दिन काम भी बंद रहा था। अब हाल ही में इसकी समय सीमा बढ़ाकर अक्तूबर माह तक कर दी गई है। नागरिक अस्पताल के पुराने भवन में जगह का अभाव होने के कारण पुराने रिहायशी भवन को भी चिकित्सा सुविधाओं के लिए उपयोग किया जाने लगा। इस समय लैब, हड्डी विभाग, बच्चों की ओपीडी, सर्जन, टीबी यूनिट, आयुष विंग सहित सुविधाएं भी रिहायशी क्वार्टरों में चल रही हैं। भवन के अभाव के कारण 50 बैड स्वीकृत होने के बावजूद भी इसमें महज 30 बैड की ही सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें