फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अब जल्द ही नए लुक में नजर आएगा नागरिक अस्पताल का पुराना भवन

Wed, 10 Sep 2025 10:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-20नागरिक अस्पताल के गेट को दिया जा रहा नया रूप। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नागरिक अस्पताल का पुराना भवन अब जल्द ही नए लुक में नजर आएगा। इसका जीर्णोद्धार तीव्र गति से चल रहा है। करीब साढ़े पांच करोड़ खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

यह कार्य पीडब्ल्यूडी कर रहा है। नागरिक अस्पताल के पुराने भवन के अलावा यहां बने अन्य पुराने भवनों की भी मरम्मत की जाएगी। नागरिक अस्पताल के पुराने भवन से आए दिन छतों से प्लास्टर गिरने लगे था। इसकी खबर अमर उजाला में प्रमुखता से छपी थी।
इसके बाद अब इस पूरे भवन को नया रूप देने का कार्य शुरू हो गया है। नागरिक अस्पताल में इस साढ़े पांच करोड़ रुपये की लागत से तीनों मुख्य गेटों को नया लुक दिया जा रहा है। इसके अलावा शौचालय नए रूप से तैयार किए जा रहा है। अस्पताल की छत को वाटर प्रूफ बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा सारे छज्जों को तोड़कर नया बनाने के साथ सभी जगह नई टाइल लगाकर नए दरवाजे भी लगाए जाएंगे। अस्पताल के भवन को नया रूप देने के बाद मरीजों व तीमारदारों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

वर्जन-
नागरिक अस्पताल में स्थित सभी पुराने भवनों को नया रूप दिया जाएगा। करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार का किया जा रहा है। काम हो जाने के बाद पूरा अस्पताल नया नजर आएगा।- डॉ. विजय डबास, उप चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें