फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कोसली रोड पर दो एकड़ में बन रही अवैध कॉलोनी में की तोड़फोड़

Wed, 10 Sep 2025 10:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 3 कोसली रोड पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ करते डीटीपी टीम।स्रोत विभाग
विज्ञापन
नारनौल/कनीना। जिला नगर योजनाकार नारनौल की टीम ने कनीना में कोसली रोड पर लगभग 2 एकड़ भूमि में विकसित की जा रही अवैध काॅलोनी में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

राजस्व संपदा कनीना में 2 एकड़ भूमि में बिना लाइसेंस, अनुमति लिए अवैध काॅलोनी बनाई व रोड नेटवर्क बिछाए जा रहे थे। जिसे जिला प्रशासन की मदद से तोड़ा गया। इस कार्रवाई में दो चहारदीवारी व एक डीपीसी व निर्माण के साथ सभी कच्चे रास्ते उखाड़े गये। यह कार्रवाई जिला नगर योजनाकार, नारनौल की अगुवाई में स्टाफ सदस्यों के साथ भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार मंदीप सिंह सिहाग ने लोगों से अपील की है कि नियंत्रित क्षेत्र में कोई भी निर्माण बिना विभागीय अनुमति के न करें। वहीं अनुमति लेने उपरांत ही कृषि भूमि को रिहायशी अथवा वाणिज्यिक उपयोग के लिए परिवर्तित करें। अन्यथा विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें