फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अब दिव्यांग भी खुली हवा में बेफिक्र कर सकेंगे सैर और व्यायाम

विज्ञापन
फोटो नंबर-21दिव्यांग जनों के लिए तैयार किया जा रहा पार्क। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शहर में दिव्यांगजनों के लिए जिले का पहला विशेष पार्क तैयार किया जा रहा है। नगर परिषद की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क के साथ स्थित छोटे पार्क में करीब 18 लाख रुपये की लागत से दिव्यांगजन पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य दिव्यांगजनों को सैर, व्यायाम और मनोरंजन के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

पार्क में व्हीलचेयर और अन्य सहायक उपकरणों का इस्तेमाल करने वाले लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए विशेष वॉकिंग ट्रैक बनाया जा रहा है। साथ ही दिव्यांगजनों की शारीरिक क्षमता के अनुसार झूले और व्यायाम उपकरण भी लगाए जाएंगे। पार्क में अन्य जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
कार्यकारी अधिकारी जोगेंद्र सिंह कालीरामणा ने कहा पार्क का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। करीब एक माह में काम पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद पार्क को विधिवत दिव्यांगजनों को समर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें