फोटो संख्या:73- नगर पालिका कार्यालय महेंद्रगढ़ में हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को नोटिस देने व क
महेंद्रगढ़/कनीना। मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे नगर पालिका सफाई कर्मचारियों को नगर पालिका प्रशासन ने नोटिस देते हुए 5 सितंबर तक काम पर लौटने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी ड्यूटी पर नहीं लौटने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि, कर्मचारियों ने काम पर लौटने व नोटिस लेने से इन्कार कर दिया।
नगर पालिका सचिव प्रशांत पराशर स्वयं कार्यालय पहुंचे और हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से ड्यूटी पर लौटने की अपील की। नोटिस में कहा गया है कि सफाई व्यवस्था आवश्यक सेवाओं में शामिल है। कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो सकती है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
सचिव ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था सुचारु रखना नगर पालिका की प्राथमिक जिम्मेदारी है। वहीं, सफाई कर्मचारी प्रधान पूर्ण कुमार और दमकल प्रधान रामसिंह ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से लेकर जल्द समाधान करे।
-
मांगें नहीं मानीं तो रोज होगा एक कर्मचारी का मुंडन
कर्मचारियों की हड़ताल के बीच कर्मचारियों ने विरोध का अनूठा तरीका अपनाया है। उन्होंने घोषणा की है कि मांगें पूरी होने तक रोज एक कर्मचारी का मुंडन कर सरकार के खिलाफ विरोध जताया जाएगा। शुक्रवार को कनीना में एक और महेंद्रगढ़ में दो कर्मचारियों का मुंडन किया गया। कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से आंदोलन के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। उनकी मांगों में ठेका प्रथा खत्म कर नियमित करना, हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को नियमित करना और समान काम के लिए समान वेतन देना शामिल है। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
फोटो संख्या:73- नगर पालिका कार्यालय महेंद्रगढ़ में हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को नोटिस देने व क