फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मसानी चौक पर नया बस शेल्टर नहीं

विज्ञापन
फोटो संख्या:55- बस क्यू शेल्टर न होने पर मसानी चौक पर बस का  इंतजार करते यात्री--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के व्यस्त मसानी चौक पर बस क्यू शेल्टर नहीं होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बरसात के मौसम में बस का इंतजार करने वाले लोगों को खुले आसमान के नीचे खड़ा रहना पड़ता है। तेज बारिश या धूप से बचने के लिए यात्रियों के पास कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


मसानी चौक से महेंद्रगढ़-कुंड वाया भोजावास, बवानियां सहित आसपास के गांवों के लिए बसों का संचालन होता है। इस मार्ग पर सुबह से शाम तक प्रतिदिन करीब दो हजार यात्री आवागमन करते हैं। इनमें विद्यार्थी, नौकरीपेशा लोग, किसान, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं। बारिश के समय में बस क्यू शेल्टर नहीं होने के कारण यात्रियों को कई घंटों बसों का इंतजार करते रहते है।
सामाजिक संगठनों व यात्रियों ने मसानी चौक पर बस क्यू शेल्टर बनवाने के लिए उपायुक्त को मांग पत्र भी सौंप चुके है। यात्रियों ने मांग की है कि जनहित और यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए नगरपालिका द्वारा यहां एक नया बस सेंटर बनवाया जाए। लोगों का कहना है कि शेल्टर बनने से दूर-दराज जाने वाले यात्रियों, महिलाओं और बुजुर्गों को मौसम की मार से बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन




बारिश होने पर उन्हें आसपास की दुकानों या छज्जों के नीचे शरण लेनी पड़ती है। इससे कई बार बस आने पर जल्दबाजी में चढ़ने की स्थिति बन जाती है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। ताकि यात्रियों को कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।-श्याम सुंदर, गांव बवानियां


मसानी चौक से प्रतिदिन दो हजार से अधिक यात्री बवानियां, देवास, मेघनवास, सुरजनवास व कुंड के लिए आवागमन करते है। यात्रियों को बस क्यू शेल्टर नहीं होने के कारण तेज धूप व बारिश में खुले आसमान में खड़ा होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है।
-ताराचंद, कुंड रेवाड़ी
-

वर्जन:
मसानी चौक पर बस क्यू शेल्टर खोलने के लिए अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। नगर पालिका की ओर से जल्द ही बस क्यू शेल्टर बनाने के लिए एस्टीमेट बनाकर आगामी प्रक्रिया शुरू करवाई जाएगी। आमजन को कोई परेशानी नहीं होने दिया जाएगा।-रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:55- बस क्यू शेल्टर न होने पर मसानी चौक पर बस का  इंतजार करते यात्री--संवाद

फोटो संख्या:55- बस क्यू शेल्टर न होने पर मसानी चौक पर बस का  इंतजार करते यात्री--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें