फोटो संख्या:89- नामांकन के पहले दिन महेंद्रगढ़ लघु सचिवालय में उम्मीदवार का इंतजार करते आरओ स
महेंद्रगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 के लिए नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन कोई भी नामांकन नहीं भरा गया। पहले दिन उम्मीदवार के नहीं पहुंचने पर आरओ एवं एसडीएम संजीव कुमार व उनकी टीम लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में नामांकन कक्ष में इंतजार करती रहीं।
चुनाव अधिकारी सतीश ने बताया कि वीरवार से विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन जमा होने शुरू हो गए। आरओ व एसडीएम संजीव कुमार की अध्यक्षता में नामांकन करवाया जाएगा। वीरवार को पहले दिन कोई नामांकन जमा नहीं हुआ। 12 लोग नामांकन के लिए आवेदन फार्म लेकर गए थे। आरओ व उनकी टीम नामांकन कक्ष में सुबह 11 से दोपहर बाद तीन बजे तक इंतजार करती रही, लेकिन कोई भी उम्मीदवार नामांकन जमा नहीं करवाने पहुंचा। उन्होंने बताया कि नामांकन दाखिल करते समय उम्मीदवार सहित पांच नागरिकों को नामांकन कक्ष में जाने इजाजत रहेगी। उम्मीदवारों के वाहन भी नामांकन स्थान से 100 मीटर की परिधि से दूर रहेगा। सभी उम्मीदवारों व उनके साथ आने वाले नागरिकों को चुनाव आयोग द्वारा जारी सभी हिदायतों का पालन करना होगा। उम्मीदवार 12 सितंबर तक नामांकन जमा करवा सकता है।