नारनौल।
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जिला महेंद्रगढ़ के लिए नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक आशीष सैनी बुधवार को नारनौल पहुंच गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक आशीष सैनी इंडियन रेलवे अकाउंट सर्विसेज में कार्यरत है। सैनी हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव खर्च पर नजर रखेंगे। जिला महेंद्रगढ़ के चारों विधानसभा के मामलों में चुनाव खर्च से संबंधित शिकायत के लिए नागरिक उनके मोबाइल नंबर 8307988854 पर संपर्क कर सकते हैं।